इमरान खान, खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दे को लेकर 9 अप्रैल को प्रदेशभर में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेगी। कांग्रेस के इस आंदोलन पर खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सवाल उठाते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर सियासी निशाना साधा है।
मोहन कैबिनेट के फैसलेः गेहूं की खरीदी अब 9 अप्रैल से, दिल्ली में उच्च शिक्षा के लिए SC छात्रों को
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस और पीसीसी चीफ पर कटाक्ष करते हुए कहा- जीतू पटवारी को उनकी ही पार्टी कांग्रेस गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि न तो कलेक्ट्रेट घेरने की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी आंदोलन की।
इंदौर नगर निगम बजट से पहले बवालः श्रद्धांजलि के बीच हंगामा, महापौर ने कहा ‘कांग्रेसी गुंडागर्दी’
कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों के लिए क्या किया
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तंज कसते हुए पूछा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों के लिए क्या किया गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश ने गेहूं उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ दिया है। सांसद ने आगे कहा कि 9 अप्रैल से खरीदी केंद्र शुरू हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी और गीदड़ भभकी देने का काम कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

