शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में आदिवासियों की धर्म पर सियासत शुरू हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की आदिवासियों को अलग धर्म कोड में रखने की मांग की है।

हमारी पहचान कैसे बचेगी

प्रदेश के अनूपपुर में आदिवासियों के एक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बोले- आदिवासी समाज अलग धर्म कोड की मांग के लिए अधिक से अधिक आवेदन भेजें। उन्होंने सवाल उठाया कि आदिवासियों के किसी दूसरे धर्म में रख दिया जाएगा तो हमारी पहचान कैसे बचेगी।

SIR का काम पूरा-सियासत जारी: मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे दिग्विजय, गड़बड़ी का सबूत देकर

आपकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं

कहा- आदिवासी दूसरे धर्म गए तो आरक्षण खत्म, अधिकार खत्म, वन अधिकार खत्म। मध्य प्रदेश से 50 लाख फॉर्म भरकर जाना चाहिए। आदिवासियों की पहचान फिर कैसे बचेगी। राष्ट्रपति तक यह जानकारी जाना चाहिए उन्हें एहसास होना चाहिए की आदिवासियों ने ये मांग उठाई है। आज आप लोग चुप हो गए तो यह आपकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m