शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पर सियासत जारी है। इसी कड़ी में किसानों की गेहूं खरीदी की मांग को लेकर 9 अप्रैल को पूरे प्रदेशभर में कलेक्टर कार्यालयों का कांग्रेस घेराव करेगी। जल, जंगल और जमीन को लेकर भी प्रदेश में आंदोलन होंगे।
किसानों के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने कहा कांग्रेस आमजन की आवाज उठाती रहेगी, आदिवासी वर्गों की आवाज उठाते रहेगी।विषम परिस्थितियों में जो रोटी कपड़ा का संघर्ष कर रहा है हम उनका आवाज उठा रहे। जनता की आवाज उठाने के लिए 9 तारीख से प्रदर्शन शुरू होगा। गली, मोहल्ले से लेकर चौपाल तक पहुंचेगी। किसानों के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। बारोलिया ने कहा शिवराज सिंह कहते थे कि 2100 में मिट्टी भी खरीद लूंगा आज शिवराज कहां जो लगातार किसान हितैषी होने का दावा करते थे। किसान मंडी में भटक रहा है, अपने हक की बात करने के लिए लड़ाई लड़ना उनकी कोई नहीं सुन रहा है।
किसानों के साथ संवेदनशीलता से काम
मामले को लेकर भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस आपस में लड़ाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। तारीख है घोषित है कालांतर में किसानों के लिए पहले भी जो बोला है वह किया है। कांग्रेस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। समर्थन मूल्य पर गेंहू के उपार्जन से पहले बारदाने की उपलब्धता में आ रही कठिनाई का निराकरण किया गया।
उनके बुद्धि का विकास उसी स्तर पर
भारत सरकार ने मध्यप्रदेश को 50, 000 जूट की गठाने का अतिरिक्त आवंटन जारी किया है। गेहूं उपार्जन के लिये HDP/PP बैग एवं एक भर्ती जूट के बारदाना का उपयोग करने की अनुमति भारत सरकार से राज्य को मिली है। भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में चल रही है इसलिए उनके बुद्धि का विकास उसी स्तर पर हो रहा है। बीजेपी की सरकार ने जो व्यवस्था है वह स्थिति के हिसाब से की है, श्रेष्ठ व्यवस्था किसानों के लिए की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

