अमृतसर। पंजाब में मौसम में बदलाव देखते हुए बी.एस.एफ. अधिकारियों ने संयुक्त चेक पोस्ट अटारी बॉर्डर पर बी.एस.एफ. द्वारा आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी परेड का समय बदल दिया है। नए समय के अनुसार परेड का समय अब शाम 6.30 बजे की बजाय शाम 6 बजे कर दिया गया है और परेड शाम 6.30 बजे तक होगी।
इस फैसले से पर्यटकों को काफी सुविधा होगी, क्योंकि समारोह का समय आधा घंटा आगे बढ़ा दिया गया है। पहले परेड शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक होती थी। बारिश के दिनों में लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यही कारण है कि समय में बदलाव किया गया है।
लगातार बारिश के आसार
आपको बता दें कि पंजाब में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है। आने वाले दिनों में बारिश होने की और संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
- अधिवक्ताओं ने प्रभारी SDM के खिलाफ मोर्चा खोला, पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति की मांग
- दुष्कर्म मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, लंबे समय तक सहमति से बने रिश्ते के बाद शादी का वादा पूरा न करना रेप नहीं, आरोप पत्र को किया रद्द
- ‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं’… प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने चाकू से काटी गर्दन, फिर खुद ने भी लगाया मौत को गले, जानिए खूनीखेल की खौफनाक वजह
- मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: 5 साल में 10 हजार से ज्यादा स्कूल बंद– उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना
- RCB ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, मंधाना-जॉर्जिया ने खेली मैच विनिंग पारी


