अगर आप महाकुंभ संगम स्नान के लिए प्रयागराज आए हैं और भगवान शिव के किसी प्राचीन मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो संगम क्षेत्र से 16 किलोमीटर दूर स्थित पड़िला महादेव मंदिर जरूर जाएं.
यह मंदिर थरवई रोड पर स्थित है और यहां तक पहुंचना काफी आसान है.अगर आप शिवभक्त हैं और प्रयागराज में धार्मिक यात्रा पर आए हैं, तो पड़िला महादेव मंदिर के दर्शन अवश्य करें.

कैसे पहुंचें
मंदिर तक जाने के लिए आप निजी वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं. मंदिर जाने के लिए फाफामऊ या थरवई के रास्ते से होकर जाना होगा.
- निजी वाहन से जाने का रास्ता
संगम क्षेत्र से लखनऊ-फाफामऊ रोड लें.
फाफामऊ बाजार से होते हुए सीधे पड़िला मंदिर पहुंच सकते हैं.
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट से
सिविल लाइन से: पहले ऑटो लेकर फाफामऊ जाएं, फिर वहां से टैंपो लेकर मंदिर पहुंचें. कुल किराया लगभग 30 रुपये होगा.
संगम क्षेत्र से: संगम से चुंगी जाएं, फिर सिविल लाइन से फाफामऊ के लिए टैंपो लें. कुल किराया 40-50 रुपये हो सकता है. बस स्टैंड (फाफामऊ) से: सीधे टैंपो लेकर मंदिर जा सकते हैं.
पड़िला मंदिर की दूरी
- सिविल लाइन हनुमान मंदिर से: 9 किमी
- बस स्टैंड से: 10 किमी
- रेलवे स्टेशन से: 12-14 किमी
विशेष सुविधाएं
मंदिर परिसर में अलग-अलग धर्मशालाएं बनी हुई हैं, जहां सभी जातियों के लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था है.
- धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जुलाई 2026 से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, आदेश जारी
- ‘ब्राह्मण सबकी नजर में खटक रहे हैं…’, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, कहा- ‘राजनीतिक दल और संगठन का एक ही लक्ष्य- ब्राह्मणों को मारो या दबाओ’
- Rajasthan News: GST चोरी केस में केंद्र को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
- मैट्स विश्वविद्यालय में “बजट पे चर्चा” पर विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र, बजट व कर प्रावधानों पर हुई विस्तृत चर्चा
- दिल्ली में खौफनाक वारदात! बहन के साथ अफेयर से नाराज था नाबालिग, बॉयफ्रेंड को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


