Pramila Mallick House Meeting: भुवनेश्वर. बीजद नेताओं की एक बार फिर एकजुटता देखने को मिली है. जाजपुर से बीजद नेता प्रणब प्रकाश दास उर्फ बॉबी दास सहित कई वरिष्ठ नेता बीजद नेता प्रमिला मलिक के घर पहुंचे, जहां एक अहम बैठक हुई.
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बॉबी दास के अलावा राज नारायण महापात्रा, सुजाता साहू, शर्मिष्ठा सेठी और बिस्वा मलिक भी शामिल रहे. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह बैठक सामान्य बातचीत के लिए थी या इसके पीछे कोई खास राजनीतिक रणनीति छिपी हुई है.
Also Read This: भद्रक में भीषण लगी आग: एक ही रात में 7 परिवार बेघर, दर्जनों मवेशियों की मौत

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने साफ कहा था कि अगर पार्टी नेताओं को बैठक करनी है तो वे पार्टी कार्यालय शंख भवन में ही बैठक करें. इसके बावजूद हाल के दिनों में कई बीजद नेता शंख भवन के बाहर बैठकों में शामिल होते नजर आए हैं.
इसी कड़ी में अब सवाल उठ रहा है कि जब शंख भवन प्रमिला मलिक के आधिकारिक आवास से कुछ ही कदम की दूरी पर है, तो फिर यह बैठक उनके घर पर क्यों की गई. जाजपुर के बीजद नेताओं के इस जमावड़े ने राज्य की राजनीति को फिर से गर्मा दिया है और इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
Also Read This: गोपालपुर खदान हादसा: अवैध ब्लास्टिंग से गई दो मजदूरों की जान, ऑपरेटर समेत दो गिरफ्तार
- मुजतबा खामेनेई ‘गे’ हैं! अपने टीचर के साथ रिलेशन में थे, ईरान के नए सुप्रीम लीडर के समलैंगिक होने की जानकारी मिलते ही जोर से हंस पड़े डोनाल्ड ट्रंप, देखें वीडियो
- UP में खोखले दावे, खौफनाक हकीकतः मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की बेरहमी से हत्या, कानून व्यवस्था फेल, गोरखपुर का ऐसा हाल तो प्रदेश का कैसा?
- भागलपुर की समृद्धि यात्रा में बड़ा वाकया, एंकर ने डिप्टी CM सम्राट को बताया मुख्यमंत्री
- शर्मनाक! नर्मदापुरम में सिस्टम ही बीमार; एंबुलेंस को ग्रामीणों ने दिया धक्का, इलाज में देरी से घायल ने तोड़ा दम
- Chhattisgarh Assembly: ‘G RAM G’ के विरोध में कांग्रेस शून्यकाल में लाई स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होने से नाराज विपक्ष ने किया बहिष्कार…
Also Read This: खुर्दा के जवाहर नवोदय विद्यालय में पीलिया का कहर, 30 संक्रमित, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

