रेणु अग्रवाल, धार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन के बाद वहां मौजूद सभी हिंदू चिन्ह को देखा। इसी दौरान उन्होंने भोजशाला को सरस्वती मंदिर बताया। वहीं तोगड़िया ने कहा कि मुसलमान दुनिया में एक मस्जिद बताएं जहां मूर्ति है ? उन्होंने कहा कि भोजशाला में हमारा मंदिर है और यहां मूर्ति के साथ पूजा होना चाहिए। अब मुगल काल नहीं है। अब धर्म के लिए भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है और दिल्ली में मोदी, उत्तर प्रदेश में योगी और भारत के गांव में प्रवीण तोगड़िया बैठा है। यहां निर्विघ्न पूजा होना चाहिए, नमाज ना हो। तोगड़िया ने यह भी कहा कि भाईचारा करना है तो मस्जिद में शिवलिंग स्थापित कर के करो।
जहां मूर्ति वहां नमाज कैसे हो सकती है ?
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को धार जिले के भोजशाला परिसर पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने पूरे परिसर को देखा। वहीं अखंड ज्योति मंदिर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज से 23 साल पहले मैं भोजशाला का ताला खुलवाने आया था और जंग शुरू करवाने आया था। एक लाख लोगों की सभा हुई थी। इसके बाद भोजशाला का संघर्ष तेज हुआ। यह सरस्वती मंदिर ही है जहां शिवलिंग है, कार्तिक स्वामी की मूर्ति है, शंकर है, कालसर्प यंत्र भी दीवार पर है, यक्षिणी है, हिंदू मंदिर है। सभी अंधों को भी दिखने वाले पूरे साक्ष्य मौजूद हैं, खुशी की बात है की सरस्वती मैया की पूजा तो हो रही है पर मूर्ति के साथ पूजा होनी चाहिए और जहां मंदिर है मूर्ति है वहां नमाज कैसे हो सकती है।

मुसलमानों से पूछे ये सवाल
उन्होंने कहा कि मुसलमान दुनिया में एक मस्जिद बताए जहां मूर्ति है ? यह जिद कभी नहीं चलेगी। यह हमारा मंदिर है, यहां मूर्ति के साथ पूजा होनी चाहिए और वर्ष में एक दिन भी नमाज नहीं मुगल काल में आप शायद तोड़ पाए होंगे लेकिन अब मुगल काल नहीं है। धर्म के लिए महाभारत खेलने वाले भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है। दिल्ली में मोदी और अमित भाई हैं। उत्तर प्रदेश में योगी जी और भारत के गांव में प्रवीण तोगड़िया बैठा है। फिर से मूर्ति के साथ निर्विघ्न पूजा और कभी नमाज नहीं यह स्थिति आनी चाहिए।
भाईचारा निभाना है तो मस्जिद में शिवलिंग स्थापित करें- प्रवीण तोगड़िया
तोगड़िया ने आगे कहा कि वेदों के अनुसार ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों वेदोक्त भगवान हैं और तीनों के साथ मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती और तीनों मिलकर त्रिपुर सुंदरी, यह हिंदुओं की आदि देवी हैं। यहां निर्विघ्न पूजा मूर्ति के साथ चलती रहे नमाज ना हो। भाईचारा करना है तो मस्जिद में शिवलिंग स्थापित कर के करो ना हमारी छाती पर क्यों करने निकले हो। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल ने आवाज उठाई थी, हो सकता है कि मैं लाखों लोगों को लेकर अगली बार आवाज उठा सकता हूं। हम स्थान की पवित्रता की रक्षा करेंगे। वहीं उन्होंने मां सरस्वती मैया की जय और राजा भोज की जय के नारे भी लगाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

