कर्नाटक के चिड़ियाघर में गर्भवती हिप्पो के हमले में घायल एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई है। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने पशु चिकित्सक की मौत पर गहरा दुख जताते हुए 30 लाख रुपये के तत्काल मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात शिवमोग्गा चिड़ियाघर में एक गर्भवती हिप्पो ने रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. समीक्षा रेड्डी पर हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वन मंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
कर्नाटक में पशु चिकित्सक की मौत
चिड़ियाघर के डायरेक्टर वी.एम. अमराक्षर ने बताया कि डॉ. समीक्षा रेड्डी गुरुवार रात करीब 10:30 बजे चिड़ियाघर के अस्पताल में एक पक्षी, ‘सन कोन्योर’ के फॉलो-अप के लिए गई थीं। सन कोन्योर का फॉलो-अप लेने के बाद पशु चिकित्सक रात करीब 11:45 बजे एक गर्भवती हिप्पो के बाड़े में थर्मल कैमरे से उसका तापमान जांचने के लिए अंदर गईं।
तभी गर्भवती हिप्पो ने डॉक्टर पर हमला कर दिया, इस हमले में उनके लीवर और फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। डॉ. समीक्षा रेड्डी (27) बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा, काल्केरे की रहने वाली थीं। उन्हें हाल ही में वेटनरी ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया था और वह शिवमोग्गा चिड़ियाघर और त्यावरेकोप्पा में टाइगर और लायन सफारी में ट्रेनिंग ले रही थीं।
सात दिनों के अंदर सौंपे जांच रिपोर्ट
वन मंत्री खंड्रे ने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को सात दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता के पिता ध्रुव कुमार की शिकायत के बाद, शिवमोग्गा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

