देहरादून. चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. 10 अप्रैल को प्रदेश भर में राज्यव्यापी मॉकड्रिल की जाएगी. एनडीएमए, यूएसडीएमए ने कमर कस ली है. 7 जिलों में आपदा प्रबंधन का अभ्यास होगा. जिसमें रिस्क और रिसोर्स मैपिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा.
बता दें कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra 2026) की शुरुआत होने जा रही है. इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है. 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीयन करा लिया है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 अप्रैल से हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाने वाली है.
इसे भी पढ़ें : अब बद्रीनाथ धाम में नहीं कर पाएंगे भागवत, भंडारा जैसे धार्मिक आयोजन, नगर पंचायत की अनुमति लेना अनिवार्य
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए UCADA ने 8 कंपनियों को उड़ान की अनुमति दी है, जिनकी टिकट की बुकिंग IRCTC के आधिकारिक पोर्टल से 10 अप्रैल से होगी. श्रद्धालु IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट हेली यात्रा पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर बुक कर सकेंगे. वहीं इसके अलावा अगर कोई श्रद्धालु किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग करेगा तो ऑनलाइन फ्रॉड की संभावना ज्यादा है. इस बार पिछले साल की अपेक्षा हेली सेवाओं का किराया भी काफी कम तय किया गया है.
गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए 6,077 रुपए प्रति व्यक्ति, फाटा से केदारनाथ के लिए 4,840 रुपए प्रति व्यक्ति और सिरसी से केदारनाथ धाम तक 3,043 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है. हालांकि, इसके अलावा जीएसटी और अन्य शुल्क देना होगा. ये किराया केवल एक तरफ का होगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

