चंडीगढ़। पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही पांच नगर निगम चुनाव की घोषणा होने वाली है। इसमें अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और पटियाला तथा 44 म्यूनिसिपल कमेटियों और नगर पंचायतों के आम चुनाव होंगे, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा, विभिन्न नगर पालिकाओं और निगमों के वार्डों के कुछ उपचुनाव भी करवाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार कोई भी उम्मीदवार चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए फॉर्म 20 में नामांकन पत्र और शपथ पत्र (अनुसूची-II) के साथ पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें चल-अचल संपत्ति का विवरण, अदालतों में लंबित मामलों का विवरण (यदि कोई हो), शैक्षिक योग्यता, संपत्ति और देनदारियों का विवरण शामिल है। ये सभी दस्तावेज़ प्रथम श्रेणी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक से प्रमाणित होने चाहिए।
इसके अलावा, यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग से संबंधित है, तो एससी/बीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) भी देना होगा। यदि उम्मीदवार किसी पार्टी के टिकट पर खड़ा हो रहा है, तो संबंधित राजनीतिक पार्टी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता द्वारा प्रायोजन का फॉर्म भरकर अंतिम तिथि या उससे पहले संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।

नामांकन फॉर्म, शपथ पत्र और प्रायोजन फॉर्म आयोग की वेबसाइट (https://sec.punjab.gov.in) से डाउनलोड किए जा सकते हैं और संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में भी उपलब्ध हैं।
- MP Crime: भोपाल में इल्लीगल गैंग का गेम ओवर…खंडवा के जंगल में सड़ी-गली लाश…अमरवाड़ा में अज्ञात महिला का मिला शव…सिंगरौली में बेटे ने पिता को मार डाला…दतिया में राष्ट्रीय ध्वज के पर FIR…जबलपुर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा
- लखनऊ में ट्रैफिक जाम बनी बड़ी समस्या! अखिलेश यादव की फ्लीट रेंगती नजर आई, व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
- आयुष्मान भारत योजना में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों को शामिल करने की मांग तेज, छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
- जल जीवन मिशन में लापरवाही पड़ी भारी! अधिशासी अभियंता अमित राजपूत निलंबित, कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 एडिशनल जज बनेंगे परमानेंट जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दी सहमति

