Lifestyle Desk : गर्मी के मौसम में हल्का, पौष्टिक और रिफ्रेशिंग खाना सच में बहुत राहत देता है. और ऐसे में ताज़ा सलाद खाना बहुत अच्छा माना जाता है. जो बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ ही बहुत फायदा भी पहुंचता है. गर्मी में काले चने और खीरे की सलाद बनाना बतायेंगे जिसे चाट का ट्विस्ट देकर स्वादिष्ट और हेल्थी बना सकते हैं. ये शाम के स्नैक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यहाँ दो आसान और स्वादिष्ट तरीके दिए गए हैं जिन्हें आप घर पर झटपट बना सकती हैं.

रेसिपी 1-क्लासिक काले चने-खीरे की चाट

सामग्री

उबले हुए काले चने – 1 कप
खीरा (कटा हुआ) – 1 कप
टमाटर (कटा हुआ) – ½ कप
प्याज (बारीक कटा) – ½ कप
हरी मिर्च – 1
नींबू का रस – 1-2 चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच
चाट मसाला – ½ चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए

बनाने की विधि

एक बाउल में उबले काले चने डालें।इसमें खीरा, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च मिलाएं।अब नमक, काला नमक, चाट मसाला और जीरा पाउडर डालें।ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।हरे धनिए से सजाकर तुरंत सर्व करें।यह चाट हल्की, खट्टी-चटपटी और बहुत ही फ्रेश लगती है।

रेसिपी 2-दही वाली काले चने-खीरे की चाट (कूलिंग ट्विस्ट)

सामग्री

उबले काले चने – 1 कप
खीरा (कद्दूकस या कटा) – 1 कप
दही – ½ कप (ठंडा)
भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
साधारण नमक – स्वादानुसार
पुदीना चटनी – 1 चम्मच
इमली की चटनी – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – चुटकी भर

बनाने की विधि

एक बाउल में काले चने और खीरा मिलाएं।इसमें ठंडा दही डालें और अच्छे से मिक्स करें।अब नमक, काला नमक और जीरा पाउडर डालें।ऊपर से पुदीना और इमली की चटनी डालें।हल्का सा लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और सर्व करें।यह वर्जन शरीर को ठंडक देता है और गर्मी में खासतौर पर फायदेमंद है।

टिप

  1. चनों को रातभर भिगोकर अच्छे से उबालें ताकि वे नरम और स्वादिष्ट बनें.
  2. चाहें तो इसमें अनार के दाने या स्प्राउट्स भी डाल सकती हैं.