अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को न्यूक्लियर एनरिचमेंट जारी रखने की अनुमति दे सकते हैं, बशर्ते तेहरान यह भरोसा दे कि वह परमाणु बम बनाने की दिशा में कोई भी संभावित रास्ता नहीं छोड़ेगा. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ईरान अमेरिका की मांगों को नहीं मानता तो ट्रंप प्रशासन के पास कठोर सैन्य विकल्प भी तैयार हैं.यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समझौते की संभावनाएं कम होती जा रही हैं और तनाव तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पेंटागन ने संभावित कार्रवाई के कई विकल्प तैयार किए हैं, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके संभावित उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई और धार्मिक नेतृत्व को निशाना बनाने जैसे विकल्प भी शामिल हैं.
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ईरान को ऐसा प्रस्ताव देना होगा, जो ट्रंप प्रशासन और क्षेत्रीय सहयोगियों को यह भरोसा दिला सके कि वह परमाणु हथियार कार्यक्रम पूरी तरह छोड़ने को तैयार है.
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अगर ईरान सैन्य कार्रवाई से बचना चाहता है तो उसे ऐसा प्रस्ताव देना होगा जिसे अमेरिका ठुकरा न सके. हालांकि, अंतिम फैसला ट्रंप के हाथ में है और फिलहाल उन्होंने कोई स्पष्ट फैसला नहीं लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता लगभग ठप हो चुकी है. क्षेत्रीय सूत्रों का कहना है कि खाड़ी देशों और इजरायल को अब सैन्य टकराव की आशंका ज्यादा दिख रही है. अमेरिका ने 2003 के इराक युद्ध के बाद से अब तक की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती मध्य पूर्व में की है. इजरायल भी संभावित संयुक्त सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, हालांकि अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान भरोसा बहाल करने के लिए राजनीतिक और तकनीकी उपायों पर सहमत हो सकता है, बशर्ते अमेरिका प्रतिबंधों में राहत दे. उन्होंने कहा कि ईरान ने यह भी कहा कि उससे जीरो एनरिचमेंट की मांग नहीं की गई है और उसने अस्थायी रूप से एनरिचमेंट रोकने का प्रस्ताव भी नहीं दिया है. दोनों पक्ष कई मुद्दों पर सहमत हुए हैं, लेकिन अभी कई बातों पर मतभेद बने हुए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


