जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा एक दिन के लिए टल गया है। पहले वह 1 फरवरी को डेरा सचखंड बल्लां जाने वाले थे, लेकिन अब वे 2 फरवरी को जालंधर दौरे पर आएंगे।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4 बजे के बाद करीब 50 मिनट तक डेरा सचखंड बल्लां में रहेंगे। इस दौरान वे डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से भी मिलेंगे।साथ ही मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद संगत को प्रधानमंत्री संबोधित भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर डेरा परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

यहां अस्थायी हेलिपैड बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वे हेलिकॉप्टर के जरिए डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे।
- गर्मी के दिनों में अब इडली का बैटर नहीं होगा खट्टा, बस बैटर में डाल दें ये एक पत्ता …
- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को आज PM मोदी करेंगे संबोधित, एक मंच पर जुटेंगी विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं
- कैथल में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
- गौमाता की सुरक्षा के खोखले दावे: राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के बीच खतरे में जान, कचरा और बायो-वेस्ट बना गौवंश के लिए मौत का जाल
- जेल से सुलग रही थी जिस्मफरोशी की आग, मुन्नी बेगम गिरफ्तार, 4 नाबालिग समेत 9 लड़कियां रेस्क्यू

