कुमार इंदर, जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छात्रों से परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी को सवाल करने का मौका मिला। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा- टीचर और स्कूल से स्पीड मैच नहीं कर पाते ? सेलेबस पीछे छूट जाता है उसको कवर नहीं कर पाते। प्रधानमंत्री ने छात्र आयुष के सवाल का जवाब दिया।

पीएम मोदी ने टीचर और स्कूल से दो कदम आगे रहने की छात्रों को सलाह दी। पीएम मोदी के साथ “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। आयुष तिवारी पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट मॉडल स्कूल के छात्र है। आयुष तिवारी 11वीं विज्ञान संकाय में अध्ययनरत है। मध्यप्रदेश से कार्यक्रम के लिए केवल छात्र आयुष तिवारी का चयन हुआ था।

प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद छात्र और उसके परिजन खुश है। साढ़े 4 करोड़ छात्रों ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। देशभर से 36 छात्रों का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण के लिए चयन किया गया था।12 छात्रों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने सेलेक्ट किये गया था।

आयुष तिवारी, छात्र

10 महीने बाद खुला दर्दनाक राज: 12 मिनट के वीडियो ने फिर खड़े किए सवाल, जानिए क्या है मामला

भागीरथ तिवारी, छात्र के पिता

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m