चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के उद्देश्य से निवेश अभियान को और तेज कर दिया है। मुंबई निवेश रोड शो के दूसरे दिन, प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के तहत सरकार ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि पंजाब में निवेश का सीधा लाभ युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता के रूप में मिलेगा।
निवेश से रोजगार तक की इस रणनीति के तहत सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने, उन्हें बड़े औद्योगिक उद्यमों में बदलने और विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स व उभरते क्षेत्रों में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। रोड शो के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दिन की शुरुआत सनातन टेक्सटाइल और महिंद्रा ग्रुप सहित प्रमुख उद्योग समूहों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकों से की।
इन बैठकों में टेक्सटाइल, ऑटोमोटिव, कृषि उपकरण, रक्षा विनिर्माण और सप्लाई चेन एकीकरण जैसे क्षेत्रों में निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पंजाब में मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के विस्तार, राज्य के कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक आधारभूत ढांचे और नीतिगत स्थिरता का लाभ उठाने की संभावनाओं को भी रेखांकित किया गया।
हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ विश्व-प्रसिद्ध हिंदुजा ग्रुप के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श बैठक के बाद समूह ने राज्य में निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब को एक स्थिर, भविष्य के लिए तैयार और व्यवसाय-अनुकूल राज्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए राज्य के तेजी से विकसित होते औद्योगिक इकोसिस्टम, नीतिगत सुधारों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को प्रमुखता से रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश के दृष्टिकोण से पंजाब आज देश के सबसे पसंदीदा राज्यों में शामिल है। मार्च 2022 से अब तक पंजाब को 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से लेकर डिजिटल सेवाओं तक के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार के लिए एक स्पष्ट और मजबूत रोडमैप तैयार करने में मदद की है, जो आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का आधार बनेगा।
- Today’s Top News : रायपुर में IPL 2026 के होंगे दो मुकाबले, पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी की टक्कर से 2 की मौत, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से महीनेभर के लिए रहेगा बंद, IPS रतन लाल डांगी निलंबित… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला…भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर दिया बड़ा बयान
- नीतीश के मुरीद हुए रवि शंकर प्रसाद, बोले- मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरी तरह बदल गया है बिहार
- पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, राजधानी में SOP लागू; सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर
- पर्दाफाश : चीन से पहुंचती थी हवाला की रकम, ठगों ने अमेरिकियों से लूटे 50 करोड़
