कुंदन कुमार, पटना। पटना विश्वविद्यालय में सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला है। दरअसल विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री के आने से पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र सीएम नीतीश के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने को लेकर नाराज थे, जिसके खिलाफ उन्होंने अपना विरोध जताया।
दरअसल आज सोमवार (30 मार्च) को मुख्यमंत्री नीतीश पटना विश्विद्यालय में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करने पहंचे थे। इस दौरान छात्र नेताओं के एक गुट ने नीतीश जिंदाबाद के नारे लगाए। तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने सम्राट चौधरी वापस जाओ के नारे भी लगाए।
छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि, इस विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया, लेकिन छात्रों का गुस्सा पूरे कार्यक्रम के दौरान साफ नजर आया।
छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर कुछ छात्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के बारे में छात्रों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी, इतना ही नहीं कुलपति को भी इस उद्घाटन के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया। शांतनु शेखर ने कहा कि मैं विश्वविद्यालय का अध्यक्ष हूं और छात्रों के हित में अपनी बातें इस मौके पर रखूंगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिंह और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- ‘बिहार में सफल हुआ BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश”, नीतीश के MLC पद से इस्तीफा देने पर राजद का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

