विश्व धरोहर रॉक गार्डन के फेज-3 के गेट और वहां पर बनी दीवार को गिराए जाने का मामले पर लोगों का विरोध जारी है। बड़ी संख्या में लोग बैनर पोस्टर लेकर इस कार्य की निंदा कर रहे है और विरोध पर खड़े हो गए हैं। लोगों की नाराजगी को देखते हुए दीवार नहीं तोड़ी गई है लेकिन काम शुरू है।
प्रशासन के अधिकारियों ने समाज सेवी संस्थाओं और रॉक गार्डन के लिए प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरोध को देखते हुए अब बीच का रास्ता निकाला है। जानकारी के अनुसार फिलहाल रॉक गार्डन के अंदर का काम पहले की तरह जारी रहेगा। लेकिन दीवार को तोड़ने को लेकर प्रशासन के अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी होने के बाद ही आगे का काम होगा।
सोशल मीडिया में भी इसे लेकर लोगों ने विरोध किया है और कैंपेनिंग शुरू कर दी गई है। इसके बाद से ही दीवार तोड़ने का निर्णय रोका गया है।

प्रशासन ने भी पहले दीवार के अंदर के एरिया के काम को खत्म करने का फैसला लिया है। दो नई दीवार बनाई जानी है पहले उसे तैयार किया जाएगा। बुधवार को भी नए स्ट्रक्चर के लिए खुदाई लगातार जारी रही। अब देखने वाली बात है कि बीच का क्या रास्ता निकल पाता है।
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार की मौत
- छत्तीसगढ़ के इस गांव में नहीं खेली जाती होली, रंग-गुलाल और होलिका दहन पर है रोक, जानिए वजह…
- पारादीप : 7 साल की बच्ची को 3 दिन तक नशीला पदार्थ देकर किया गया रेप, कसाई गिरफ्तार
- ज्योतिषी की शादी की भविष्यवाणी से परेशान महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड
- होली पर पटना मेट्रो के समय में बदलाव, दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी सेवा, पाटलिपुत्र टर्मिनल से होगा संचालन


