शिखिल ब्यौहार, भोपाल। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल जिला कांग्रेस ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंगाई का इंजेक्शन लिखे पोस्टर के साथ विरोध जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।
गैस की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया
महिलाओं ने कहा कि घर की शुरुआत ही चूल्हे से होती है और लगातार बढ़ती गैस की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के दाम जल्द से जल्द कम किए जाएं ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। कांग्रेस ने कहा कि साल 2014 में गैस सिलेंडर की कीमत करीब 400 रुपये के आसपास थी, जो अब बढ़कर 900 रुपये से ऊपर पहुंच गई है।
दाम कम नहीं किए तो बड़ा आंदोलन
उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ रही है और आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

