झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना की विरोध में लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर देखने के मिला। घटना के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत बंद को सभी वर्गों का समर्थन मिला। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भी घटना के विरोध में काला बिल्ला लगा कर धरना दिया गया। सांसद मनीष जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने सड़क पर उतर कर आरोपी की गिरफ्तारी और कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने की मांग की.
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या की घटना ने सभी को झकझोर कर रखा दिया। घटना के विरोध में सांसद मनीष जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने सड़क पर उतर कर आरोपी की गिरफ्तारी और कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई।
बंद के समर्थन में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में सुबह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वहीं हजारीबाग के भव्य रामनवमी जुलूस को लेकर इस घटना को लेकर दुख का माहौल देखने को मिला। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साहू, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप यादव, रोशन लाल चौधरी ,नागेंद्र महतो, अमित यादव और पूर्व मंत्री अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की थी न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था।
साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। प्रर्दशन कर रहे बंद समर्थक अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें घटना की विरोध में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।
काँग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि 24 मार्च को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हत्या की घटना के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। घटना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध में हजारीबाग डिस्ट्रिक चौक पर काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस घटना की विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग के प्रर्दशन किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

