Puducherry CM N Rangaswamy Bike Drive Viral Video: देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Puducherry Assembly Elections) के लिए आज वोटिंग हो रही है। पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 17.41% मतदान हो चुका है। वीआईपी कैंडिडेट अलग-अलग तरीके से मतदान केंद्र पहुंचकर वोट कर रहे हैं। वहीं पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी का अलग अंदाजा देखने को मिला। पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी वोट डालने के लिए बाइक से मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे।
दरअसल सीएम एन रंगास्वामी 75 वर्ष की उम्र में बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड और समर्थक उनके पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। वहीं सीएम की बाइक के आगे एक गाय भी दौड़ती हुई दिखी। 75 वर्ष की उम्र में पुडुचेरी सीएम एन रंगास्वामी का ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि कांग्रेस से निकले एन रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं। पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। लगभग 4.43 लाख पुरुष वोटर और 5 लाख महिला वोटर की संख्या है। जबकि 139 थर्ड जेंडर मतदाता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

