Puff Pastry Sheets Recipe : बाजार जैसी पैटीज का असली राज उसकी लेयर्स में छिपा होता है. बेकरी वाले इसे बनाने के लिए घंटों मेहनत करते हैं, लेकिन स्मार्ट होम कुकिंग के जमाने में आप बाजार से ‘पफ पेस्ट्री शीट्स’ लाकर घर पर बिल्कुल बेकरी जैसी खस्ता पैटीज बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

सामग्री

पफ पेस्ट्री शीट्स (फ्रोजन)
आलू -3–4 उबले (मैश किए हुए)
उबली मटर-½ कप
गाजर-1 बारीक कटी
प्याज-1 बारीक कटा
हरी मिर्च-एक से दो
अदरक-लहसुन पेस्ट-1 छोटा चम्मच
गरम मसाला-½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
चाट मसाला-½ छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
तेल-1 बड़ा चम्मच
ब्रश करने के लिए थोड़ा दूध या मक्खन

विधि

  1. पैन में तेल गरम करें. प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें. गाजर और मटर डालकर 2–3 मिनट पकाएं.
  2. अब आलू और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गैस बंद करके मिश्रण ठंडा होने दें.
  3. पफ पेस्ट्री शीट को फ्रीजर से निकालकर 5–10 मिनट नरम होने दें. हल्का सा बेल लें (ज्यादा नहीं, वरना लेयर्स दब जाएंगी). चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  4. हर टुकड़े के बीच में 1–2 चम्मच स्टफिंग रखें. किनारों पर हल्का पानी लगाएं. आधा मोड़कर किनारों को दबा दें (फोर्क से प्रेस करें तो अच्छा सील होगा).
  5. ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें. ट्रे पर बटर पेपर लगाएं. पैटीज रखें और ऊपर से दूध या मक्खन ब्रश करें. 18–25 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें.

बेकरी जैसा परफेक्ट रिजल्ट पाने के टिप्स

  1. शीट पूरी तरह पिघली न हो ठंडी रहे तभी लेयर्स अच्छी बनती हैं.
  2. ओवन पहले से अच्छी तरह गरम हो.
  3. ज्यादा स्टफिंग न भरें, वरना खुल सकती है.
  4. ऊपर से थोड़ा मक्खन ब्रश करने से शानदार क्रिस्पनेस आती है.