Pumpkin Puri Reacipe : कद्दू की सब्जी बहुत से लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आटो है क्योंकि इसमें हल्का मीठापन होता है तो इसकी सब्जी उतनी अच्छी नहीं लगती. अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो इस सब्जी को देखके मुँह बना लेते हैं तो आपको एक बार कद्दू की पूरी try करना चाहिए. ये वाकई बेहद स्वादिष्ट और हल्की मीठी-नमकीन स्वाद वाली होती है. अगर इसे ठंडे श्रीखंड के साथ परोसा जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है आइए जानते हैं कद्दू की टेस्टी पूरी बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री
कद्दू -1 कप (उबला और मैश किया हुआ)
गेहूं का आटा-2 कप
सूजी -1–2 बड़े चम्मच (क्रिस्पी बनाने के लिए)
अजवाइन-1 छोटा चम्मच
हल्दी-½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
गरम मसाला-½ छोटा चम्मच
चीनी -1 छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
तेल -1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए)
तेल (पूरी तलने के लिए)
विधि
- कद्दू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे उबाल लें या स्टीम कर लें. ठंडा होने पर अच्छी तरह मैश कर लें.
- एक बड़े बर्तन में आटा, सूजी, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और चीनी डालें.अब इसमें मैश किया हुआ कद्दू और 1 चम्मच तेल डालें. सबको अच्छी तरह मिलाकर सख्त आटा गूंध लें. (जरूरत पड़े तो थोड़ा सा पानी डालें, लेकिन ज्यादा नहीं.)
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें मध्यम आकार की पूरी के आकार में बेल लें.
- कढ़ाही में तेल गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो एक-एक करके पूरी डालें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी और फूलने तक तल लें. पेपर पर निकाल लें.
- गरमा-गरम कद्दू की पूरी को ठंडे श्रीखंड, आलू की सब्जी या अचार के साथ परोसें. त्योहार, व्रत के बाद का भोजन या खास नाश्ते के लिए यह बेहतरीन विकल्प है.
टिप्स
- अगर आप हल्की मीठी पूरी चाहते हैं तो थोड़ी और चीनी डाल सकते हैं.
- पूरी ज्यादा कुरकुरी बनाने के लिए थोड़ा बेसन भी मिला सकते हैं.
- कद्दू का पानी पूरी तरह सूखा होना चाहिए, नहीं तो आटा ढीला हो जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


