घनी धुंध ने पंजाब रूट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. कोहरे की वजह से 22 ट्रेनें फरवरी के आखिर से लेकर मार्च के पहले हफ्ते तक रद्द कर दी गई हैं. असर इतना है कि सुबह नौ बजे तक सिर्फ शताब्दी और शान पंजाब एक्सप्रेस जैसी चुनिंदा ट्रेनें ही पहुंच पा रही हैं. बाकी समय स्टेशन लगभग खाली दिखता है. जिन यात्रियों की ट्रेनें देर से चल रही हैं, वे सर्कुलेटिंग एरिया में बैठकर धूप का इंतजार करते नजर आते हैं.
ठंड और कोहरे का असर अब यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी करता जा रहा है. सर्दियों की दस्तक होते ही ट्रेनें लेट और कैंसिल होने लगी हैं. हालात यह हैं कि बीते बुधवार को ज्यादातर ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं और कुछ तो कैंसिल रहने की वजह से लोग पूरे दिन फंसे रहे. अमृतसर क्लोन स्पेशल सवा पांच घंटे लेट आई, आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे पीछे रही और हावड़ा अमृतसर मेल भी करीब चार घंटे देरी से पहुंची.
इसके साथ ही सचखंड, लोहित और सरयू यमुना जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें ढाई से साढ़े तीन घंटे तक पीछे रहीं. कई सुपरफास्ट ट्रेनों ने भी वक्त पर चलने में दम तोड़ दिया और यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ा. ऊपर से जलियांवाला बाग, हिसार अमृतसर, देहरादून और जम्मू मेल जैसी ट्रेनों के कैंसिल रहने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं.
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
- ट्रेन नंबर 12207-12208 गरीब रथ एक्सप्रेस 24 फरवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14606-14605 योग नगरी जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 फरवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14615-14616 लाल कुआं–अमृतसर एक्सप्रेस 28 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14617-14618 जनसेवा एक्सप्रेस 2 मार्च तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14503-14504 कालका–श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस 28 फरवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14505-14506 नंगल डैम एक्सप्रेस 28 फरवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14541-14542 अमृतसर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 19611-19614 अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस 1 मार्च तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 12317-12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस 24 फरवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 12357-12358 दुर्ग्याणा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 14681-14682 जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 मार्च तक कैंसिल
- गोपालगंज में ढलाई के दौरान ढहा 2.89 करोड़ का पुल, तीन अभियंता निलंबित, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
- रणजीत सिंह एनकाउंटर: पोस्टमॉर्टम के बाद गांव पहुंचा शव, परिवार ने कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार
- आस्था और परंपरा का अनोखा संगम: धार के आदिवासी अंचलों में लगता है ‘गल बाबा’ का मेला, जानें क्या है ‘गल घूमना’ ?
- मौत का खेलः नहर किनारे मिली युवक की लाश, जिस्म में जुल्म के निशान, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- सरकारी नौकरी पाने की लालसा ने दो युवकों को पहुंचा दिया जेल, जानें कैसा किया था परीक्षा में खेल

