पंजाब के मोगा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। यह दुर्घटना निहाल सिंह वाला इलाके में हुई, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस खेतों में पलट गई। जानकारी के अनुसार बस में स्कूल ऑफ एमिनेंस के 40 बच्चे सवार थे। इस दुर्घटना में बच्चों को गंभीर चोटें आईं और वे घायल हो गए।
बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा थी। इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था। वह नशे में धुत होकर बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- MP को मिली रेल की सौगात: CM डॉ. मोहन ने नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, फ्रेट कॉरिडोर पर चर्चा के लिए भोपाल आएंगे मंत्री अश्विनी वैष्णव
- CG Suicide News : 7 जन्मों का वादा लेकिन मिली बेवफाई! महिला की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
- ‘मॉडल चिकित्सा के रूप में विकसित करें…’, मुख्य सचिव ने नेशनल आयुष मिशन उत्तराखण्ड की समीक्षा, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
- बोर्ड एग्जाम के दौरान गूंजी किलकारी: 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पिता की तलाश में पुलिस
- CG News : MLA देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनावी याचिका खारिज कराने की एसएलपी रद्द


