पंजाब के रोपड़ में एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार शाम सीवरेज लाइन में हुए हादसे में एक कैडेट समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो जवानों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल में बिछाई गई सीवरेज पाइप लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जा रहा था।
इस दौरान बिहार का रहने वाला एक व्यक्ति बिगन भगत (30) बेहोश हो गया, जिसे बचाने के लिए बिहार निवासी एनसीसी जवान हेड कांस्टेबल पिंटू (38) चैंबर में उतर गया। वह भी बाहर नहीं निकल पाया। जब अन्य दो जवानों ने उन्हें बाहर निकाला तो दोनों की मौत हो चुकी थी। एक जवान सरकारी अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरे की हालत अब स्थिर है।
थाना सिटी के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि घटना की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल के प्रबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल में तैनात जवानों के इसके बारे में पूछा गया कि घटना कैसे हुई है, तो उन्होंने स्कूल का गेट बंद कर लिया और बात करने से मना कर दिया।

डीसी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने 48 घंटे के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- ‘ऐसी अभद्र भाषा कहां से लाते हैं?’ जाति आधारित जनगणना रोकने की PIL खारिज, CJI ने लगाई फटकार
- यमुनानगर फायरिंग केस: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार
- Kota Congress News: कोटा में कांग्रेसियों के बीच चले लात-घूंसे, प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लिया तो भड़के कार्यकर्ता, धारीवाल गुट से भिड़ंत
- मोबाइल चोरी के विवाद में मौसी ने एक साल के भांजे को तालाब में डुबोकर मारा, भाई की शादी में पहुंची थी दोनों बहनें
- जनगणना 2027: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर

