चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्टूडेंट्स के पक्ष में बढ़िया फैसला लिया है, जिसका फायदा राज्य के हजारों स्टूडेंट्स को होगा। दरअसल बोर्ड ने 2025-26 सेशन के लिए 8वीं से लेकर 12वीं क्लास के एडमिशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 29 अगस्त तक भी अपनी एडमिशन करवा सकते हैं।
पंजाब स्कूल बोर्ड की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी किए जा चुके हैं। बोर्ड ने स्टूडेंट्स को राहत देते हुए साफ किया है कि एडमिशन के लिए समकक्ष प्रमाण पत्र लेना अब जरूरी नहीं है। स्टूडेंट्स अपनी पिछली क्लास का सर्टिफिकेट और मार्कशीट जमा करवाकर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं स्कूलों को भी आदेश जारी किया गया है कि जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक एडमिशन नहीं लिया है उनका रजिस्ट्रेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर करवाएं।
दस दिन के अंदर देना होगा विवरण
वहीं अगर कोई स्टूडेंट दूसरे राज्य या किसी दूसरे बोर्ड से एडमिशन लेता है तो स्कूल मैनेजमैंट को उसके डॉक्यूमेंट्स की जांच करनी होगी। इसके साथ ही नियमों के मुताबिक 10 दिन के अंदर ऐसे स्टूडेंट्स का 10 दिन के अंदर संबंधित शाखा के अंदर विवरण देना जरूर होगा।
- CG Bird Flu : एम्स से विशेषज्ञों की टीम पहुंची बिलासपुर, 10 किमी तक के गांवों में होगी जांच, रोकथाम उपायों की करेगी समीक्षा
- देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
- कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, हैकर ने फोन से अफसरों को भेजे ऐसे मैसेज, मचा हड़कंप
- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
- PM मोदी को धोखा देंगे चिराग पासवान! पार्टी ने यूपी में सभी 403 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान

