पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनावों के लिए इंचार्ज और सह-इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं. अविनाश राय खन्ना को गिद्दड़बाहा का इंचार्ज बनाया गया है और दयाल सिंह सोढ़ी को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है.
इसी प्रकार, बरनाला के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया को इंचार्ज और जगमोहन सिंह राजू को सह-इंचार्ज बनाया है. चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र की कमान श्वेत मलिक को सौंपी गई है और परमिंदर सिंह बराड़ को सह-इंचार्ज नियुक्त किया गया है. अश्विनी शर्मा को डेरा बाबा नानक क्षेत्र का इंचार्ज और राकेश राठौर को सह-इंचार्ज बनाया गया है. इसके साथ ही, अनिल सरीन को सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है.
पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
लोकसभा चुनावों के बाद पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ये सीटें हैं: गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक, होशियारपुर के चब्बेवाल, श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा, और संगरूर जिले की बरनाला सीट. इन चार सीटों के विधायकों ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे विधानसभा स्पीकर ने मंजूर कर लिया था. इन चारों सीटों पर कभी भी चुनाव हो सकते हैं, इसलिए भाजपा पहले से तैयार है.
गौरतलब है कि होशियारपुर सीट से आम आदमी पार्टी के राजकुमार चब्बेवाल, गुरदासपुर से कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर चुने गए थे. इन नेताओं की सीटों पर ही उपचुनाव होंगे.
- पटना सुसाइड मिस्ट्री, तेज आवाज में म्यूजिक और बंद कमरा, बॉयफ्रेंड ने सुनाई मौत से पहले की पूरी कहानी
- महबूब, महबूबा और मौतः प्रेमिका के लिए युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानिए LOVE के चक्कर में कैसे खत्म हो गई LIFE
- Today’s Top News : CRPF कैंप अटैक केस में NIA ने पेश की चार्जशीट, धर्मांतरण कानून का मसीही ने किया विरोध, हेरोइन तस्करी मामले में 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, रायपुर में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, नपा अध्यक्ष और पार्षद पर FIR दर्ज… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- मुजफ्फरपुर में अवैध LPG सिंडिकेट का भंडाफोड़, 250 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 30 सिलेंडर जब्त और 4 पर FIR
- Rajasthan News: चांदी की पालकी और हाथी-घोड़ों की शान; जयपुर में निकली गणगौर की सवारी, देखें उत्सव की खास तस्वीरें!

