चंडीगढ़। पंजाब में छात्रों की शिक्षा के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राज्य के जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन राज्य-स्तरीय बैठक की, जिसमें 26 नवंबर 2025 को छात्रों के लिए पंजाब विधानसभा में मॉक सेशन (अभ्यास सत्र) आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की गई। इससे छात्रों को कई नई जानकारी मिलेगी।
स्कूल बन रहे अब स्मार्ट
स्पीकर संधवां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उदाहरणीय सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला जा रहा है, शिक्षकों की खाली पदों को भरा जा रहा है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र की जानकारी देने के लिए भी अहम कदम उठा रही है।

इसके तहत छात्रों को राजनीतिक प्रणाली के कामकाज, कानून निर्माण और बजट प्रक्रिया के बारे में समझ देने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से एक छात्र का चयन किया जाएगा और पंजाब विधानसभा में एक मॉक सेशन आयोजित किया जाएगा।इस मॉक सेशन में सरकारी स्कूलों के चुने हुए विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
- इजरायल के वार से कांपा ईरानः ताजा हमले में 20 लोगों की मौत, तेहरान के बड़े ऑयल डिपो समेत कई डिपो पर हमला, आसमान में धुएं का गुबार
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय का ओडिशा दौरा… महिला दिवस पर बस्तर में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’, CM जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त…बीजेपी नेता की अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस… रायपुर में आज…
- Lalluram Impact: इंस्टाग्राम पर तोप चलाते हुए वीडियो वायरल करने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार
- मोहब्बत का ‘घिनौना चेहरा’! पहले प्यार के जाल में फांसा, फिर शादी का वादा कर कई बार बुझाई हवस, जानिए कच्ची उम्र में छात्र ने कैसे किया कांड
- नीतीश की विरासत संभालेंगे निशांत, JDU में आज होगी एंट्री, सीधे डिप्टी CM के पद से लॉन्चिंग की तैयारी

