पंजाब में धान की सुचारू ढंग से उठान हो रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि करीब 5,683 करोड़ रुपये किसानों के खातों में स्थानांतरित किए जा चुके हैं।
जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि कुछ चावल मिलर समूहों की लापरवाही के कारण शुरुआत में थोड़ी रुकावट आई थी, लेकिन अब राज्य के सभी जिलों में धान की उठान की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज एक ही दिन में 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान उठाया गया है।
मंत्री ने बताया कि पंजाब की लगभग 5000 चावल मिलों में से 3,120 मिलों ने पहले ही आवंटन के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 2522 मिलों को आवंटन दिया जा चुका है। 100 अन्य मिलों का आवंटन प्रक्रिया में है, जिसे आज शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। करीब 1550 चावल मिलों ने राज्य एजेंसियों के साथ धान के भंडारण और मिलिंग के लिए समझौते किए हैं, जबकि लगभग 150 मिलों की प्रक्रिया अभी चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की उपज की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को अपनी उपज को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कटारूचक ने बताया कि अब तक राज्य की मंडियों में कुल 38 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 34.5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। मंडियों में प्रतिदिन लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो रही है और राज्य में धान की दैनिक खरीद का औसत भी 4.5 लाख मीट्रिक टन है।
- National Morning News Brief: बंगाल में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी
- CG Morning News : मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक, CM साय ज्योतिबा फुले जंयती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन से 2 दिन सेवाएं रहेंगी बाधित, कांग्रेस बोली- आत्मानंद स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय गलत… पढ़ें और भी खबरें
- Rajasthan News: सलूंबर में मातम; 5 मासूमों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, एक्शन में आई सरकार ने 4 क्लीनिकों पर जड़ा ताला!
- आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास के सपनें एक साथ होंगे साकार, सीएम योगी 331 हिंदू परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
- राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले सोने का कड़ा ले भागे

