पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए तीन दिवसीय चक्का जाम की चेतावनी दी है। इसके लिए तारीख भी निश्चित कर ली गई है, जिसके अनुसार 9, 10 और 11 जुलाई को राज्य में सरकारी बसें नहीं चलेंगी।
यूनियन के नेता कमल कुमार, बलविंदर सिंह राठ, रेशम सिंह गिल और शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार के साथ कई बार मीटिंग करने के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने 30 जून को राज्य परिवहन निदेशक कार्यालय के समक्ष धरना देने का फैसला किया है।

साथ ही उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 9, 10 और 11 जुलाई को चक्का जाम कर मुख्यमंत्री आवास पर स्थायी धरना देने की चेतावनी भी दी है। इसके पहले भी बस संचालकों ने इसके लिए कड़ा रुख अपनाया था और हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन कोई ठोस निर्णय समाने नहीं आया।
- कृषि विवि में राज्य के 150+ कृषि अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण: शहला निगार ने हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों के उत्पादन और उपयोग पर दिया जोर, खरीफ सीजन से पहले किसानों तक तकनीक पहुंचाने के निर्देश
- प्यार, वादा और हवस का खेलः शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल
- अंधविश्वास में हैवान बना युवक: जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पहली बार पकड़ाया हाइड्रोपोनिक गांजा, बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे 2 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मध्यप्रदेश को सड़क के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात: इटारसी-बैतूल टाइगर कॉरिडोर का 22 किमी हिस्सा बनेगा 4-लेन, 758 करोड़ रुपये मंजूर

