मुल्लांपुर दाखा। लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर कारों की बिक्री करने वाले एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख की फिरौती मांगी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारोबारी गुरवीर सिंह बजाज पुत्र जगजीत सिंह बजाज निवासी बीआरएस नगर को लॉरेंस गैंग और कौशल चौधरी द्वारा वॉट्सएप कॉल के जरिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने फिरौती की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वॉट्सएप कॉल आने से घबराए कारोबारी ने तुरंत इसकी सूचना दाखा पुलिस को दी।
थाना दाखा में विदेश से आई कॉल के जरिये फिरौती मांगने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कारोबारी की सुरक्षा के लिए उनके शोरूम व घर के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो। उनके शोरूम के सामने पुलिस कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक लग्जरी कार शोरूम के मालिक से फिरौती मांगी गई थी। बात न बनने पर शोरूम के बाहर खड़ी लग्जरी कारों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाई गई और महंगी कारों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। लगातार हो रही फिरौती की वारदात से इलाके के लोगों में दहशत है।
- CG News : जन्म के बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला, ग्रामीणों ने बचाई जान
- हनुमान जन्मोत्सव जुलूस के दौरान नारेबाजीः वीडियो वायरल, ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने सौंपा ज्ञापन
- बड़ी कार्रवाई: डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र में थी खपाने की तैयारी, पांच तस्कर गिरफ्तार…
- Sonam Kapoor ने छोटे बेटे के साथ शेयर की क्यूट फोटो, कैप्शन पढ़कर इमोशनल हुए फैंस …
- मतलब अधिकारी ही, माफियाओं के साथ… लखनऊ में टोल प्लाजा घोटाला, ट्रक चेसिस रिकॉर्ड और डेटा गायब

