अमृतसर. चार महीने बाद बुलाई गई पंजाब कैबिनेट की बैठक आज करीब ढाई घंटे तक चली। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई और शाम 3 बजे समाप्त हुई। इसमें 65 से अधिक एजेंडा आइटम शामिल थे। बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी।
विधानसभा सत्र
कैबिनेट ने विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया है, जिसकी कार्यवाही 24 और 25 फरवरी को होगी। यह एक विशेष सत्र होगा, जिसमें संभावना है कि सरकार मंडीकरण बिल को रद्द करने से जुड़ा कोई प्रस्ताव पेश कर सकती है। इसके बाद सरकार बजट सत्र बुलाएगी।

PTI शिक्षकों की भर्ती
कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार जल्द ही लगभग 2,000 PTI शिक्षकों की भर्ती करेगी।
- बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर योगी का सख्त निर्देश, डीएम को फील्ड पर जाकर आकलन करने का आदेश, तत्काल रिपोर्ट देने और 24 घंटे में मुआवजा भुगतान पर जोर
- पराली की आड़ में कोयले का काला खेल: शहडोल में खनन माफिया बेखौफ, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमलों के बीच खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- बाल विवाह: 35 साल के आदमी से कराई 15 वर्षीय लड़की की शादी, बाल संरक्षण विभाग आया हरकत में
- IPL 2026: मुश्किल से आए भारत, फिर चुपके से लौटे ऑस्ट्रेलिया, क्या पैट कमिंस की होगी वापसी? जानें हर सवाल का जवाब
- जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अमित जोगी, दाखिल की विशेष अनुमति याचिका, जल्द हो सकती है सुनवाई
