अमृतसर. पंजाब बजट सत्र के बाद आज कैबिनेट की पहली और महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। यह बैठक सुबह 10:40 बजे से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसमें नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा, नगर सुधार ट्रस्ट से जुड़े मामलों के समाधान के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (OTS) योजना शुरू किए जाने की संभावना है।
लुधियाना पश्चिम पर रहेगा ध्यान
सूत्रों के अनुसार, पंजाब सरकार का पूरा ध्यान अब लुधियाना पश्चिम उपचुनाव पर है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल हाल ही में दो दिवसीय लुधियाना दौरे पर थे। उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि लुधियाना के विकास को बजट में विशेष स्थान मिल सकता है। यह बैठक बजट सत्र के बाद हो रही है, इसलिए इससे कई अहम फैसलों की उम्मीद है।
एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया
इस बैठक में पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान को और तेज करने पर चर्चा होगी। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए थे, जिनमें उद्योगपतियों के लिए एकमुश्त निपटान से जुड़ी दो योजनाएं भी शामिल थीं। इसके अलावा, आबकारी नीति और जल प्रदूषण विधेयक को भी मंजूरी दी गई थी।

कैबिनेट बैठक पर सियासत गरमाई
फरवरी महीने में पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था, क्योंकि अक्टूबर 2024 के बाद कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई थी। इसके पीछे पंचायत और नगर निगम चुनावों के बाद दिल्ली चुनावों का दौर आना एक प्रमुख कारण था। लेकिन बैठक से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिस पर विपक्षी पार्टियों ने उन्हें घेरा था।
- MSCB स्कैम केस बंद; अजित पवार और सुनेत्रा पवार के क्लीन चिट के विरोध में अन्ना हज़ारे की याचिका भी खारिज, कोर्ट ने कहा- कोई क्राइम नहीं हुआ
- Chhattisgarh Assembly Live: सदन में आज पेश होगा धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक, मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री वर्मा और मंत्री कश्यप देंगे विधायकों के सवालों का जवाब…
- Punjab News : विधानसभा चुनावा के पहले राशन कार्ड में बड़ा बदलाव, अब इन्हें भी मिलेगा राशन …
- राज्यसभा चुनाव में मिली हार के लिए पप्पू यादव ने तेजस्वी को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: दुर्ग महापौर आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट… निगम का घेराव करने पहुंचीं रिसाली महापौर बेहोश होकर गिरीं… भारत माला सड़क निर्माण से आ रही समस्याओं पर ग्रामीणों का चक्काजाम… जनगणना 2027 की तैयारी मकानों की हो रही नंबरिंग… घर में छिपाकर रखा 24 कट्टा सरकारी चावल किया गया जब्त…

