चंडीगढ़ में रिश्वत के मामले में फंसे पंजाब के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर पर CBI ने दूसरी बार छापा मारा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई 11 सदस्यीय टीम दोपहर करीब साढ़े दो बजे सेक्टर-40 स्थित उनके घर पहुंची। टीम ने पूरे घर की वीडियोग्राफी की और हर मंज़िल की जांच की।
सूत्रों के अनुसार, CBI अधिकारी कैमरा, दस्तावेज़ और प्रिंटर लेकर आए थे। उन्होंने घर की हर चीज़ को ध्यान से देखा और रिकॉर्ड किया। यह कार्रवाई भुल्लर की संपत्ति के ऑडिट और बेनामी संपत्तियों की जांच के लिए की गई है। छापेमारी के दौरान भुल्लर की पत्नी और बेटे से पूछताछ की जा रही है, जबकि घर के नौकर ने बताया कि उनकी बेटी से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। यह रेड पहली छापेमारी के सात दिन बाद की गई है। CBI अब भुल्लर की आय से अधिक संपत्ति और रिश्वत से जुड़ी नई जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि इस जांच के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को CBI की चंडीगढ़ टीम ने पंजाब पुलिस के डीआईजी भुल्लर को मोहाली से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने एक स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। CBI की आठ टीमों ने अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रूपनगर सहित सात जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी ने भुल्लर के घर, दफ़्तर, फ़ार्महाउस और अन्य ठिकानों की तलाशी भी ली।

इसके बाद, पंजाब सरकार ने 18 अक्टूबर को गृह विभाग की सिफारिश पर डीआईजी भुल्लर को निलंबित कर दिया। सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ उनकी “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाती है।
- खंडवा में ढाबे पर चाकूबाजी: विवाद में युवक ने की दोस्त की हत्या, बीच-बचाव करने आए दो अन्य घायल
- मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 17 फरवरी से अग्निवीर भर्ती रैली, 7040 अभ्यर्थी दिखाएंगे अपना दमखम
- हत्या या फिर कुछ और? शौचालय के पास मिली वृद्ध महिला की लाश, इलाके में सनसनी, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- Bilaspur News Update : महानदी में अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त… नौकरी पाने फर्जी अंक सूची देने वाले दो गिरफ्तार… हत्या केस में दो नाबालिग समेत 3 पकड़ाए… हाथी प्रभावित उपार्जन केंद्रों में धान जाम
- स्वच्छ दिल्ली अभियान: CM रेखा ने IGI एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया उद्घाटन

