पंजाब में एक बार फिर से उपचुनाव होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस बार एक नहीं बल्कि दो सीटों पर उपचुनाव पर होंगे। पहला जालंधर सेंट्रल हलके से और दूसरा तरनतारन से भी चुनाव होने की संभावना है। दोनों सीटों पर उपचुनाव को लेकर चर्चा चल रही है। जल्दी ही दोनों सीटों की तारीखें भी सामने आ जाएंगी और एक बार फिर पंजाब में चुनावी माहौल दिखेगा।
आपको बता दें कि जालंधर सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है, इसके अलावा और भी कई केस उन पर लग सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही विधायक के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिस कारण सेंट्रल हलके की सीट खाली हो सकती है, फिलहाल बिजनेसमैन नितिन कोहली को सेंट्रल हलके का इंचार्ज बनाया गया है।

अनुमान यह भी लगाए जा रहे हैं कि आप उन्हें मैदान में उतार सकती है। इसी तरह तरनतारन के आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बीते दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह सीट भी अब खाली हो चुकी है।
- अगला बार कोलकाता को बनाएंगे निशाना….पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी, रक्षा मंत्री आसिफ बोले- हम उनको घर में घुसकर मारेंगे
- राघव चड्ढा का बड़ा बयान: “पंजाब मुद्दा नहीं, मेरा घर है”, वीडियो जारी कर दिया जवाब
- मातृशक्ति से BJP का मास्टरस्ट्रोक, महिला आरक्षण को लेकर जानें क्या बोले बिहार के मंत्री, विपक्ष की लगाई क्लास
- विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की क्राइम फाइल: दुर्लभ कश्यप और सलमान लाला जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था ‘आसिफ बम’, लग्जरी लाइफस्टाइल का है शौकीन
- दिल्ली: यमुना नदी पर नया लोहा पुल तैयार, अब बाढ़ में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार

