होशियारपुर। स्कूल शिक्षा निदेशालय सेकंडरी पंजाब ने विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों, संस्थानों और सरकारी स्कूलों में 25 मार्च, 2021 के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्त क्लकों के टाइपिंग टेस्ट का परिणाम जारी किया है।
अब उन कर्मियों के लिए खतरे की घंटी बज गई है, जो इस परीक्षा को पास करने में विफल रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिन क्लकों ने पंजाबी-अंग्रेजी दोनों टाइपिंग टेस्ट पास नहीं किए हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू होगी। गौर हो कि यह आदेश सहायक रजिस्ट्रार ने 30 मार्च, 2021 को जारी किया है।
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कार्मिक विभाग की हिदायत अनुसार, नवनियुक्त क्लर्को को टाइपिंग में दक्ष करने के लिए महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन चंडीगढ़ में विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया था। इसके पश्चात भाषा विभाग, पटियाला ने फरवरी 2026 में टाइप टेस्ट लिया है। जारी परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है है कि बड़ी संख्या में कर्मी या परीक्षा में फेल रहे या अनुपस्थित पाए गए।

विभाग ने फेल होने वाले कर्मियों को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है। शिक्षा निदेशक सेकंडरी ने 6 अप्रैल सुबह 11:30 बजे निदेशालय के अमला शाखा (नॉन टीचिंग) में व्यक्तिगत बुलाया है। डीईओ को निर्देश है कि परिणाम संबंधित क्लकों को भेजे जाएं।
- Train Cancelled : रायगढ़-बिलासपुर मेमू 12 अप्रैल तक रहेगी रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस भी प्रभावित
- मुंगेर में 1.70 लाख का घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ आयुक्त का पेशकार, सरकारी जमीन को सरकारी घोषित करने के लिए मांगी थी 5 लाख की रिश्वत
- जनजातीय गांव से इंटरनेशनल फुटबॉल तक का सफर, हर पोज़िशन पर खेलने की है खासियत, जानिए छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा के संघर्ष और सफलता की कहानी
- इंदौर में दर्दनाक हादसा : घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, टर्न लेते समय मासूम के ऊपर से गुजरी कार, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
- एक समय अमेरिका ने ईरान को भेजी थी 14 हज़ार करोड़ की फिरौती, ओबामा काल में भेजे गए थे पैसे
