चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में पेट्रोल-डीजल को स्थिति को बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिलहाल पेट्रोल का 12 दिन, डीजल का 14 दिन और LPG गैस का करीब 6 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन इसके बीच लगातार अफवाह फैल रही है कि इन तीनों की कमी है जो कि गलत है।
नहीं होगा लॉक डाउन
सीएम ने साफ कहा है कि ऐसी स्थिति पहले भी रही है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अचानक मांग बढ़ने के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं, लेकिन किसी तरह का संकट नहीं है। लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। कुछ भी स्टोर करनें की जरूरत नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन पेट्रोल पंपों पर भीड़ है, उनकी तुरंत जांच की जाए। राज्य सरकार लगातार चीफ सेक्रेटरी, DC और केंद्र सरकार के मंत्रालयों के संपर्क में है।सीएम ने यह भी कहा कि देश में करीब 60 दिन का तेल स्टॉक मौजूद है और लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं बनने वाली। लोगों को पेट्रोल-डीजल या अन्य सामान स्टोर करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि आने वाली गेहूं की फसल को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर, कंबाइन और ट्रकों के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराया जाएगा इससे मंडियों में काम प्रभावित न हो। वहीं, सरकार ने उद्योगों को राहत देने के लिए शर्तें हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि फैक्ट्रियां बंद न हों और रोजगार पर असर न पड़े।
- 16 साल की नाबालिग घर से लापताः मां ने रिश्ते में चाचा पर भगाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- गर्मी में दही हो जाता है खट्टा, इन टिप्स से रहेगा स्वादिष्ट और ताजा …
- संगठन की ताकत! जेई को सस्पेंड किया तो धरने पर उतर गए सभी पदाधिकारी, प्रशासन को दी चेतावनी, न्याय नहीं मिला तो…
- इलाज में लापरवाही: फोर्टिस अस्पताल को पीड़ित परिवार को 58 लाख रुपये मुआवजा देना होगा
- निशांत की सियासी पिच पर एंट्री से उड़ी राजद की नींद, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा- पोस्टर तो बस शुरुआत है

