संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला हैं। धूरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि अकाल तख्त का पद अत्यंत ऊंचा है और इसका हमेशा सम्मान किया जाएगा, लेकिन जिन लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उन्हें राजनीतिक हस्तियों द्वारा नियुक्त किया जाना पूरी तरह गलत है।
श्री मान ने ये भी उन्होंने कहा कि जिनकी नियुक्ति ही मर्यादा की उल्लंघना करके की गई हो, वे अब संतों-महापुरखों को सिख धर्म की मर्यादा क्या सिखाएंगे? ये लोग अभी भी सर्टिफिकेट मांगते फिर रहे हैं। उस वक्त मर्यादा कहां थी जब दोपहर दो नियुक्ति के लिए गए थें।
मुख्यमंत्री ने पुरानी बातों को याद दिलाते हुए कहा, मैंने संसद में भी कहा था कि जत्थेदार जेब से निकलते हैं। मैं पंजाब के लोगों की आवाज बोल रहा हूं।

उन्होंने राजनीतिक दलों पर धर्म के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, किरलियां (छिपकलियां) पूरी रात कीड़े-मकोड़े और मच्छर खाती रहती हैं, सुबह होते ही गुरु साहिब की फोटो के नीचे छिप जाती हैं। इन लोगों को कुछ पता ही नहीं चलता कि क्या हो रहा है। ये लोग गुरु साहिब की फोटो के पीछे छिपकर धर्म को अपने स्वार्थ का साधन बनाते रहे हैं। हम तो श्रद्धा से माथा टेकते है।
- इंदौर दूषित पानी कांड: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को लिखा पत्र- 35 मौतों के बाद PCC चीफ जीतू पटवारी का होली मिलन ठीक नहीं, पीड़ितों के साथ खड़ी दिखे
- दिल्ली के छावला में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, विदेश में बैठे गैंगस्टर से मिली थी धमकी
- ओडिशा बीजेपी नेताओं से मिले अमित शाह, राज्यसभा चुनाव के बीच दिया ‘गुड गवर्नेंस’ का मंत्र
- मुजफ्फरपुर में अर्धनग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- LPG Price Hike: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर भड़की कांग्रेस, प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका पर उठाए सवाल, बोली- महंगाई का बोझ सीधे आम लोगों पर डाला

