पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला जिले के सनौर क्षेत्र के निवासियों के लिए विकास का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में 49 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं और लिंक सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में विकास की गति अब रफ्तार पकड़ चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि सनौर की लिंक सड़कों को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही पुरानी सड़कों की मरम्मत का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब आपको अपने गांवों की ओर जाने वाली सड़कों पर विकास का रंग साफ दिखने लगेगा।
मंच पंजाब के लिए नहीं, सीटें बचाने के लिए हैं
संबोधन के दौरान सीएम मान ने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन नेताओं के मंच पंजाब के भविष्य पर नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक सीटें बचाने पर चर्चा करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे खिलाफ रैली करने के लिए एक ही गाड़ी में आते है। इनके बीच कोई वैचारिक लड़ाई नहीं है क्योंकि ये एक-दूसरे के राज जानते हैं। अगर 2022 में पंजाब की सत्ता न बदली होती, तो आज प्रदेश की हालत मरुस्थल जैसी हो जाती।
एक बूंद भी फालतू नहीं देंगे
हरियाणा के साथ जल बंटवारे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने दोटूक रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब अपने हक का पानी किसी को नहीं देगा। उन्होंने कहा कि पुराने समझौतों के दिन अब बीत चुके हैं और अब हर बूंद का हिसाब रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा किं हमने स्पष्ट कर दिया है कि हम हरियाणा को उसके हिस्से से एक बूंद भी अधिक पानी नहीं देंगे। हरियाणा चाहे 15 मई को अपनी सप्लाई बंद करे या 15 मार्च को, वे हमसे अतिरिक्त पानी की उम्मीद न करे।
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस ए.एस. ओका बोले- आम आदमी की उम्मीदों को पूरी नहीं कर पाई न्यायपालिका
- पानी ने लील ली जिंदगी: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, SDRF ने निकाला शव
- MP-UP Sahyog Sammelan: बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन, कहा- मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत
- मुजफ्फरपुर महापाप से लेकर अश्लील टिप्पणियां तक…रोहिणी आचार्य ने खामियां गिनाते हुए बताया क्यों याद किए जाएंगे नीतीश कुमार?
- मिट्टी में मिल गई मेहनतः 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक, एक गलती ने सब कुछ कर दिया बर्बाद!

