अमृतसर. पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि सुबह और शाम को थोड़ी ठंड हो सकती है, लेकिन दोपहर में गर्मी रहेगी। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। 27 तारीख के बाद मौसम बदल जाएगा और ठंड भी बढ़ेगी। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पराली जलाने के कारण हवा भी प्रदूषित होने लगी है।
अगर पंजाब के बड़े शहरों की AQI स्तर की बात करें, तो सभी शहरों की हवा प्रदूषित होने लगी है। अमृतसर का AQI 169 तक पहुंच गया है, जो सुबह 6 बजे दर्ज किया गया था। जबकि बठिंडा का AQI 162, जालंधर का 107, खन्ना का 118, लुधियाना का AQI 107, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 164, रूपनगर का AQI 145 और पटियाला का AQI 118 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह आगे और भी बढ़ सकता है।

पंजाब के शहरों का तापमान:
चंडीगढ़: गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर: अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया और आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।
जालंधर: गुरुवार शाम को तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।
पटियाला: गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
मोहाली: अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच हो सकता है।
लुधियाना: गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
- दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी पर ED की छापेमारी, 19 हजार घर खरीदारों से ₹2000 करोड़ हड़पने का आरोप
- नीतीश जी! जाते-जाते अपनों को ही सौंपें सत्ता, RJD सांसद ने मुख्यमंत्री के सामने रखी शर्त
- चेहरे पर गहरे घाव, दोनों पैर भी काम नहीं कर रहे… गंभीर रूप से जख्मी हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, हवाई हमले में हुए थे घायल
- राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद करनाल में दीपेंद्र हुड्डा का कल होगा अभिनंदन समारोह

