चंडीगढ़। पंजाब में लगातार ठंड अपना कहर बरपा रही है। आने वाले दिनों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को घरों से बाहर निकलने के पहले सावधान रहने की अपील की गई है। कई जिलों में शीत लहर का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में भी कमी आएगी। आज राज्य के 6 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्का कोहरा पड़ रहा है।
फरीदकोट सबसे ठंडा रहा तापमान में मामूली गिरावट
वहीं पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे यह सामान्य के करीब आ गया है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद गिरावट आएगी।

अधिकतम तापमान में अभी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जिसमें 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ठंडी से बचने की दी सलाह सभी को ठंडी से बचने की सलाह दी गई है। ठंडी में बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने के पहले सावधान रहने कहा जा रहा है। अन्य राज्यों में भी लगातार ठंडी बढ़ती जा रही है। पहाड़ी इलाकों में शीत लहर का असर अधिक है।
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

