लुधियाना. पंजाब में पंचायत चुनाव के चलते छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं. लुधियाना जिले के 20 निजी और सरकारी स्कूलों में 11 अक्टूबर को रिहर्सल डे और 14 अक्टूबर को प्री-पोल डे और 15 अक्टूबर को पंजाब में छुट्टी जारी किए गए हैं। इन आदेशों में स्कूलों की जारी लिस्ट में स्टूडैंट्स को छुट्टी करने का स्पष्ट कारण बताने के साथ यह भी कहा गया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए प्रिंसीपलों को यह भी हिदायत करने को कहा गया है कि छुट्टी वाले इन दिनों में बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं लगवाएं।
दरअसल डी.सी. जतिंद्र जोरवाल जो जिला चुनाव अधिकारी भी हैं, ने दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों को उक्त चुनावों के संबंध में जिले के 20 निजी व सरकारी स्कूलों में 11 अक्तूबर रिहर्सल वाले दिन एवं प्री पोल-डे यानी 14 अक्तूबर को छुट्टी करवाने के आदेश जारी किए हैं।
किसी स्कूल का परिसर तो किसी भी बसें होंगी इस्तेमाल
इन स्कूलों में कई सरकारी जबकि कई प्राइवेट स्कूल भी शामिल हैं। आदेशों में कहा गया है कि 11 अक्तूबर को कई स्कूलों को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उपयोग किया जाएगा, जबकि 14 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विभिन्न स्कूलों के परिसर और स्कूली बसों का इस्तेमाल किया जाना है, ऐसे में चुनाव का कार्य र्निविघ्न मुकमल करने के लिए स्कूल बंद रहेंगे और छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी।
इन स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए आज छुट्टी
- गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर,
- ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल, गिल रोड
- ए.एस. मॉडर्न स्कूल, मलेरकोटला रोड, खन्ना
- एस.जी.जी.एस.एस. स्कूल, गोंदवाल
14 को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए यहां छुट्टी
- -ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल, गिल रोड
- -ए.एस. मॉडर्न स्कूल, मालेरकोटला रोड, खन्ना
- एस.जी.जी.एस.एस. स्कूल, गोंदवाल
- शहीद सुरिंदर सिंह सरकारी स्कूल (लड़के), मलौद
- एस.एस.डी. सरकारी स्कूल (लड़के), माछीवाड़ा
- सरकारी स्कूल (लड़के), सिधवां बेट

इन स्कूलों में बसें हायर करने हेतु 14 को छुट्टी
- बी.सी.एम आर्य स्कूल, शास्त्री नगर
- डी.ए.वी. स्कूल, बी.आर.एस. नगर
- डी.ए.वी. स्कूल, पक्खोवाल रोड
- अमृत इंडो-कैनेडियन अकादमी, लादियां
- माऊंट इंटरनैशनल स्कूल, सिधवां कैनाल एक्सप्रैस-वे
- वर्धमान इंटरनैशनल स्कूल, सैक्टर-38, चंडीगढ़ रोड
- सतपाल मित्तल स्कूल, अर्बन एस्टेट दुगरी
- स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, शेरपुर चौक
- बाल भारती पब्लिक स्कूल, अर्बन एस्टेट दुगरी
- बी.सी.एम. स्कूल, सैक्टर-32, चंडीगढ़ रोड
- सैक्रेड हार्ट कॉन्वैंट स्कूल, सेक्टर-39
- डी.सी.एम. प्रैजीडैंसी स्कूल, अर्बन एस्टेट
- सैक्रेड हार्ट स्कूल, बी.आर.एस. नगर
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


