लुधियाना। पंजाब के वित्त मंत्री ने आज लुधियाना की वेटरनरी स्टूडेंट्स यूनियन को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज़ मांगों को 15 दिनों के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। यह भरोसा वित्त मंत्री के कार्यालय में हुई एक बैठक के दौरान दिया गया, जिसमें यूनियन के प्रतिनिधियों को अपने मुद्दे और मांगें रखने का मौका मिला।
इस बैठक में विभाग के कई जिम्मेदार अधिकारी और कुलपति ने हिस्सा लिया था। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई।
वेटरनरी स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष डॉ. अवनीत जस्सल, उपाध्यक्ष डॉ. कमलप्रीत सिंह और कोर कमेटी के सदस्य डॉ. सुनील मोमी तथा डॉ. मुस्कान ठाकुर ने वित्त मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।
यूनियन द्वारा पेश की गई मांगों पर विचार-विमर्श के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रमुख मुद्दों का समाधान अगले 10 दिनों के अंदर किया जाए।
- ‘कोई हाथ पकड़ता है, तो कोई खींच रहा कुर्ता’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर तेजस्वी का बड़ा बयान
- UP SIR Final List 2026 : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस तरह चेक करें अपना नाम
- शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड ने गिफ्ट शॉप में मचाई तबाही, लाखों का नुकसान
- नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय, बैज ने कहा- भाजपा स्पष्ट करे रुख…
- रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, सरेआम लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

