चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार मामले की जांच कर रहे रोहतक के साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस आत्महत्या को करना सुनियोजित हत्या कहा है, इसके बाद इस मामले में चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह हो सकती है, जिससे अनुसूचित जाति की आवाज को दबाया जा सके।
उन्होंने कहा कि लाठर एक ईमानदार अधिकारी थे और उनकी मौत की गहन जांच होनी चाहिए। चीमा ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और सरकार की ओर से हर संभव मदद का वादा किया। उन्होंने दोषियों को बख्शने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि एएसआइ ने पहले अपनी सारी स्टेटमेंट का वीडियो बनाया और उसके बाद आत्महत्या कर ली। आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी से जुड़े अनुसूचित जाति के सांसद, विधायक, एससी विंग के प्रधान और अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने के दौरान चीमा ने मांग की कि एक अनुसूचित जाति से संबंधित एडीजीपी का आत्महत्या कर लेना छोटी बात नहीं है लेकिन उन्हें इंसाफ अभी तक नहीं मिला है।

चीमा ने कहा कि राज्यपाल जो चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं, ने हमें आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। चीमा ने कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ गांव-गांव जाकर लोगों को एकजुट करेगी।
- खराब प्रदर्शन से जूझ रही CSK के लिए राहत भरी खबर: चौथे मैच से पहले फिट हुआ धकड़ खिलाड़ी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी तय
- यूनिवर्सिटी में विवादित प्रश्न का मामला: कांग्रेस ने बताया BJP की साजिश, कहा- नफरत की राजनीति के नए हथकंडे अपना रहे
- ‘खरगे और राहुल कांग्रेस को खुद निगल रहे…’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- राहुल की नेतागीरी में कांग्रेस अगले महीने शतकीय हार का रिकॉर्ड बनाएगी
- Rajasthan New: सीएम भजनलाल ने किया चंबल एक्वाडक्ट का भूमि पूजन, 17 जिलों को मिलेगा पानी
- काम के बहाने ‘कामवासना’: नौकरी दिलाने के बहाने युवक ने कई बार महिला से किया रेप, दोस्तों ने भी लूटी इज्जत, बाबा’राज’ में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

