जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में मौसम में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन सप्ताह के अंत तक तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। पंजाब में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के कई इलाकों में घनी धुंध छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी भी कम रहेगी। चंडीगढ़ में हालांकि धुंध का प्रभाव नहीं दिखेगा, लेकिन प्रदूषण का स्तर लगातार खराब बना हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 14 जिलों- गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, लुधियाना, बठिंडा, बरनाला, मोगा, मानसा और संगरूर में धुंध का असर रहेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदूषण की स्थिति
पंजाब के कई हिस्सों में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन चंडीगढ़ अब भी गंभीर स्थिति में है। चंडीगढ़ में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 दर्ज किया गया है, जो इसे “रेड जोन” में बनाए हुए है। अमृतसर में जहां पहले प्रदूषण का स्तर काफी खराब था, अब AQI लगभग 200 पर है। लुधियाना और अमृतसर को छोड़कर बाकी इलाकों में AQI 200 से कम दर्ज किया गया है।
- CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़ गए UP कैडर के IAS अनुराग यादव, पर्यवेक्षक पद से हटाए गए अफसर
- Walt Disney Layoffs 2026 : 1000 नौकरियां पर लटकी तलवार, डिज्नी एक बार फिर छंटनी की तैयारी, जानिए क्या है वजह ?
- डिजिटल होगी हरियाणा विधानसभा, अधिकारियों को दिया जाएगा AI प्रशिक्षण
- मातृत्व अवकाश को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसलाः वेतन से नहीं कर सकते वंचित, कोर्ट ने कहा- याचिकाकर्ता 26 सप्ताह की सवेतन छुट्टी की हकदार
- जनकपुरी हादसा: बाइकर मौत मामले में 3 आरोपी, BNS की गंभीर धाराओं में चार्जशीट

