बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। पंजाब के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल दिया गया है।
इस तारीख से राज्य के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन्हें लेकर यह आदेश जारी किया गया है।
1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक होगा।
- जिला अस्पताल में सफाईकर्मी से मारपीट: अटेंडर पर आरोप, बीमार युवती को देखने पहुंचा था युवक
- मेरठ में जुटा दिग्गजों का भारी अमला; आखिर 4800 शक्ति केंद्रों के जरिए क्या साधने की तैयारी में है भाजपा?
- मोकामा में आज 14 ट्रेनें रद्द और 17 के मार्ग में बदलाव, यात्रा से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट
- ‘किसी केंद्रीय मंत्री को ट्रांसजेंडर बताना ठीक नहीं’, जीतन राम मांझी ने CM से की कार्रवाई की मांग
- दीपक बैज का बड़ा दावा- कांग्रेस के संपर्क में कई भाजपा नेता… पुरंदर मिश्रा का पलटवार, बोले- बैज जहां से टिकट मांगेंगे वहीं से देंगे


