चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 6 आईएएस, 11 पीसीएस और 3 आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस भवना गर्ग को प्रिंसिपल सेक्रेटरी (जेल) नियुक्त किया गया है। आईएएस नवजोत कौर को अतिरिक्त सचिव (कार्मिक विभाग) और आबकारी विभाग के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस मोहम्मद तय्यब को पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का निदेशक बनाया गया है।
- आईएएस मोनीश कुमार को विशेष सचिव (तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण) का पद सौंपा गया है।
तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश
पंजाब सरकार ने सभी तबादला किए गए अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुसार, आईएएस और पीसीएस दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पिछले फेरबदल का भी जिक्र
इससे पहले भी पंजाब सरकार ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए 3 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। उस दौरान संयम अग्रवाल को उच्च शिक्षा का निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, विभिन्न विभागों में अन्य अधिकारियों की नियुक्तियां भी की गई थीं। इन फेरबदल के कारण राज्य के प्रशासन में कई बदलाव देखने को मिले थे।
- Holi Special Story: छत्तीसगढ़ के इस गांव में अनोखी परंपरा, 100 साल से नहीं होता होलिका दहन, न ही खेली जाती है रंग-गुलाल की होली
- PMCH के 30 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज, मरीज और परिजनों के साथ नशे में मारपीट का आरोप, मोबाइल-बैग भी छीना
- मातम में बदली खुशियां : होली मनाने घर जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
- रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के… प्रदेशवासियों को CM योगी ने होली की दी बधाई, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा
- विजय कुमार सिन्हा ने किया रामलला के दर्शन, वैश्विक शांति पर दिया बड़ा संदेश, जानें क्या बोले बिहार के डिप्टी सीएम
