पंजाब सरकार के सख्त आदेशों के बाद अब भिखारियों पर कार्रवाई की जा रही है। जबरदस्त कार्यवाही करते हुए सभी भिखारी महिलाओं और उनके साथ आए बच्चों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने जिले के सभी डीसी को रास्ते में भीख मांगने वाली औरतें, बच्चे और आदमियों के डीएनए टेस्ट करवाने के लिए कहा है। ताकि इन सभी को वहां भेजा जाए, जहां से वह आए हैं। आने वाले दिनों में पंजाब के अन्य जिलों में भी ऐसी ही कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
इन सभी की पहचान पत्र देखने के साथ कई जानकारी मांगी जाएगी। अमृतसर के गोल्डन गेट पर जिला अधिकारी और बाल सुरक्षा विभाग की तरफ से चलाई गई स्पेशल मुहिम के तहत भीख मांगने वाली औरतों और उनके बच्चों की जांच की गई।
जानकारी यह भी सामने आई है कि कई औरतें दिन की शुरूआत में बच्चों को ऑटो से लेकर आती हैं और उनसे भीख मंगवाती हैं। इस गैर कानूनी काम को रोकने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम किया गया।

बच्चों को बाल भलाई कमेटी को सौंपा जाएगा
बताया जा रहा है कि इन भीख मांगे बोले बच्चों का रेस्क्यू कर उनकी वैक्सीनेशन और आवश्यक चीजों की जांच की गई। भीख मांगने वाले सभी बच्चों को बस में बैठाकर बाल भलाई कमेटी को सौंप दिया जाएगा। वहीं भीख मांगने वालों का डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। उनके आधार कार्ड के पहचान करके उन्हें उस जगह भेजने की प्रक्रिया चल रही है जहां वह रहते हैं।
- पश्चिम बंगाल चुनाव पर सबसे लेटेस्ट सर्वेः ‘ममता दीदी’ को जोर का झटका लगने का अनुमान, बीजेपी के लिए आई खुश करने वाली रिपोर्ट, जानें किसकी बनेगी सरकार?
- Khelo India Tribal Games 2026 : 23 स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ के खाते में आए 19 मेडल
- तेजस्वी यादव की इंग्लिश पर भाजपा ने ली चुटकी, BJP ने बताया नौवीं फेल, राजद बोला- आपको तेजस्वी फोबिया है
- प्रदूषण और पर्यावरणीय उल्लंघन, CPCB ने दिया ओडिशा के स्टील प्लांट को बंद करने का आदेश
- रायपुर रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन: 2025-26 में 4983 करोड़ का हुआ राजस्व प्राप्त, 46.44 मिलियन टन माल लदान, ‘शून्य दुर्घटना’ का रिकॉर्ड, यात्री सुविधाओं में भी विस्तार

