पंजाब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लैंड लैंड पुलिंग को लेकर अहम फैसला लिया है। सरकार ने तय किया वह लैंड पुलिंग में जमीन के बदले किसानों को एक प्लॉट का कब्जा और एक लाख रुपए सालाना देगी। अगर इसमें देरी होती है तो हर साल इसमें 10 फीसदी का इजाफा किया जाएगा। जब तक एरिया विकसित नहीं हो जाता किसान उस पर खेती कर सकते हैं।
बैठक में सीएम मान ने कहा कि लैंड पुलिंग को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। किसी तरह की कोई रजिस्ट्री नहीं रोकी गई है। हम किसानों से जबरदस्ती जमीन नहीं ले रहे हैं। हमारी यही कोशिश है कि जमीन का पैसा असली मालिको को ही मिले। किसान को मिलने वाले किराये में 5 गुना बढ़ोतरी की गई है।

सहमति बनने पर 50 हजार का चैक दिया जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि योजना में शामिल होने की सहमति पर भी 50 हजार रुपए का चैक दिया जाएगा। जिन किसानों की जमीन एक एकड़ से एक्वायर होनी है, उसके लिए भी हमने प्लान बनाया है। उसके लिए उन्हें प्लॉट दिए जाएंगे।अगर कोई व्यक्ति कमर्शियल प्लॉट नहीं लेता है तो उसका रेजिडेंशियल एरिया बढ़ा दिया जाएगा।
इस स्कीम में किसानों को जमीन के बदले जमीन ही दी जानी है। चंडीगढ़ में राज्य के कई पंचों और सरपंचों से मुलाकात की गई है। साथ ही, स्कीम को लेकर फीडबैक लिया गया है। इसके बाद स्कीम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस मामले को लेकर विरोधी पार्टियां सरकार पर हमलावर रही हैं.
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभारंभ : केंद्रीय युवा मामले डॉ. मनसुख मांडविया हुए शामिल, CM साय ने कहा- खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध
- भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने खाते में ट्रांसफर किए 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
- AIMIM नेता तौकीर निजामी को पार्टी से निकाला: आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया बयान, ईद पर अपनों से खरीदारी की अपील की थी
- औलाद बना हैवान! सिलबट्टे से उतारा मां को मौत के घाट, बीच-बचाव करने आई भाभी-भतीजी पर भी किया हमला
- Railway News : वंदे भारत में परोसा खराब खाना, रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख और एजेंसी पर 50 लाख का ठोका जुर्माना

