चंडीगढ़. पंजाब सरकार की आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर शुरू होगी।
बैठक में उद्योगपतियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने संबंधी प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके साथ ही यह संभावना है कि पंजाब विधानसभा सत्र की तारीखों का ऐलान भी आज किया जाएगा। 19 दिनों में कैबिनेट की तीसरी बैठक है।
माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में भी आम जनता के लिए कुछ बड़ी राहत दे सकती है। पिछली कैबिनेट बैठक में भी आम लोगों को ध्यान में रखकर कई बड़े फैसले लिए गए थे। दिल्ली चुनाव के बाद सरकार की कार्यशैली में भी बदलाव आया है।
सरकार की कोशिश यही है कि सीधे जनता से जुड़ा जाए। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें जनता के बीच रहना है और उनके सुख-दुख में शामिल होना है, ताकि जनता का विश्वास जीता जा सके। इसके लिए वे लगातार पार्टी नेताओं से बैठकें कर पंजाब को लेकर फीडबैक ले रहे हैं।

नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी मुहिम
पंजाब सरकार इस समय नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चला रही है, जिसके तहत नशा तस्करों द्वारा नशे के पैसे से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। अब तक पटियाला, रूपनगर, लुधियाना और जालंधर जिलों में पुलिस ने नशा तस्करों की इमारतों को गिराया है। अधिकतर मामलों में यह देखा गया है कि नशा तस्करी के इस धंधे में महिलाएं भी शामिल थीं।
नशा तस्करी रोकने के लिए सरकार ने पांच मंत्रियों की एक हाई-पावर कमेटी भी गठित की है।इसके अलावा, भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुक्तसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) को भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के चलते निलंबित कर दिया गया है और विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, दस जिलों के एसएसपी और छह जिलों के डीसी को भी बदला गया है।
- राजधानी में उठाईगिरी : रजिस्ट्र्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख पार, जांच में जुटी पुलिस
- DTC सहेली स्मार्ट कार्ड योजना: बस में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं को मिलेंगे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड, इस दिन लॉन्च होगी योजना
- पीएम मोदी ने भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद से की मुलाकात, 5 राज्यों में होने वाले विस चुनाव से पहले यह मुलाकात काफी अहम, इनके बारे में जानिए
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा, पटना जा रही स्कूली बस और ट्रक की टक्कर, दो शिक्षकों की मौत
- Bilaspur News Update : पान दुकान बना हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार… बोर्ड फीस बढ़ोतरी के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन… नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार… राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत होगी भर्ती… बोड़सरा रेल अंडरब्रिज 8 दिनों तक रहेगा बंद


